बुधवार, 20 मई 2009

बूझो तो जानें - 3 : उत्तर



यह नर सिंह और मादा बाघ की संतान है जिसे लाइगर (Lion शब्द से Li और tiger शब्द से ger लेकर बना शब्द) कहते हैं। इसे हिंदी में क्या कहेंगे? सिंहबाघ?

नर सिंहबाघों में प्रजनन करने की क्षमता नहीं होती, जबकि मादा सिंहबाघ में कभी-कभी प्रजनन की क्षमता देखी जाती है।

सिंहबाघ बिल्ली परिवार के सबसे बड़े सदस्य हैं। वे अपने माता-पिता, यानी बाघ और सिंह से भी बड़े आकार के होते हैं। चित्र में दिखाया गया सिंहबाघ हेरक्युलिस नाम का एक सिंहबाघ है। उसका वजन 400 किलो था। गिनेस बुक ओफ रिकोर्ड्स में एक सिंहबाघ का जिक्र है जिसका वजन लगभग 800 किलो था। वह दुनिया का सबसे बड़ा बिड़ाल था। वह दक्षिण अफ्रीका में 1888 के लगभग जीवित था।

सिंहबाघ पूर्णतः स्वस्थ होते हैं और लंबी आयु तक जीते हैं। विसकोन्सिन, अमरीका के वैली ओफ द किंग्स अभयारण्य में एक 550 किलो वजन का सिंहबाघ था, जो 21 साल तक जिया (1986-2007)।

सिंहबाघ के कुछ और चित्र देखो:-







0 Comments:

 

हिन्दी ब्लॉग टिप्सः तीन कॉलम वाली टेम्पलेट