सोमवार, 11 मई 2009

बूझो तो जानें - 1 : उत्तर



इस विचित्र जानवर को तुम किसी भी जंगल में नहीं देख पाओगे। यह नर तेंदुए और मादा सिंहनी का प्रजनन कराने का नतीजा है और यह केवल चिड़याघरों में होता है। इसे अंग्रेजी में लियोपोन कहते हैं (leopard यानी तेंदुए, से leop और lion यानी सिंह से on लेकर बना शब्द)। हिंदी में इसे क्या कहेंगे? तेंदुसिंह?

इसका सिर सिंह के जैसा होता है और बाकी शरीर तेंदुए के जैसा चिकत्तियों वाला। इस तरह के जानवर जापान के निशिनोमिया शहर के कोशिएन हैनशिन उद्यान में पैदा किए गए हैं। तेंदुसिंह, या लियोपोन, तेंदुए से बड़े होते हैं। उन्हें पानी में समय बिताना अच्छा लगता है। वे पेड़ों पर भी खूब चढ़ते हैं।

0 Comments:

 

हिन्दी ब्लॉग टिप्सः तीन कॉलम वाली टेम्पलेट