दो चींटियां एक डिब्बे पर रेंग रही थीं। अचानक एक चींटी डिब्बे को जोर-जोर से काटने लगी। दूसरी ने
पूछा, "ऐसा क्यों कर रही हो?"
पहली चींटी ने कहा, "पढ़ा नहीं तुमने, डिब्बे पर लिखा है, 'यहां काटिए'"।
***
चिड़ियाघर के एक कोने में बैठा चिड़ियाघर का एक आदमी फफक-फफककर रो रहा था।
चिड़ियाघर देखने आए व्यक्ति ने चिड़ियाघर के एक दूसरे कर्मचारी से पूछा--यह क्यों रो रहा है?
कर्मचारी--चिड़ियाघर का हाथी मर गया है।
व्यक्ति--ओह, इसे उस हाथी से बहुत लगाव था क्या?
कर्मचारी--नहीं, हाथी को दफनाने के लिए गड्ढा खोदने का काम इसे मिला है।
***
परीक्षा होल में मास्टरजी--क्यों सौरभ प्रश्न मुश्किल लग रहा है?
सौरभ--प्रश्न तो ठीक है सर, मुश्किल केवल उसका उत्तर लग रहा है।
***
एक भिखारी दूसरे से:- यार तुम्हारा यह नया स्टील का भिक्षापात्र तो बहुत सुंदर है। कितने में लिया?
दूसरा भिखारी:- खरीदा नहीं दोस्त, घर में जो नया टीवी आया है, उसके साथ यह मुफ्त में मिला है।
***
शुक्रवार, 15 मई 2009
चुटकुले
प्रस्तुतकर्ता बालसुब्रमण्यम लक्ष्मीनारायण पर 5:48 am 3 टिप्पणियाँ
लेबल: चुटकुले
Subscribe to:
संदेश (Atom)